Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

आमिर खान ने 'हैप्पी पटेल' का किया ऐलान

खास बात यह है कि आमिर ने इस प्रोजेक्ट की कमान प्रतिभाशाली स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को सौंपी है, जो इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

03 Dec 2025

आमिर खान ने 'हैप्पी पटेल' का किया ऐलान

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली अगली फिल्म 'हैप्पी पटेल' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म जासूसी, कॉमेडी और हल्के-फुल्के रोमांच से भरपूर होने वाली है। खास बात यह है कि आमिर ने इस प्रोजेक्ट की कमान प्रतिभाशाली स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को सौंपी है, जो इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके साथ निर्देशक के रूप में कवि शास्त्री भी जुड़े हैं, जिससे फिल्म की क्रिएटिव टीम और भी मजबूत हो गई है।

आमिर खान ने फिल्म की घोषणा एक अनोखे और बेहद मनोरंजक वीडियो के जरिए की। वीडियो में आमिर, वीर दास से फिल्म के रोमांस, एक्शन और आइटम नंबर को लेकर नाराज़ होते दिखते हैं। उन्हें इस बात का डर होता है कि लोग इन सीन्स पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। वह वीर को मज़ाकिया अंदाज़ में जमकर डांटते हैं लेकिन जैसे ही प्रतिक्रिया आना शुरू होती है और दर्शक फिल्म को जबरदस्त बताते हैं, आमिर का गुस्सा पल भर में खुशी में बदल जाता है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी।

साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'हैप्पी पटेल' में वीर दास के साथ प्रतिभाशाली अभिनेत्री मोना सिंह अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले इमरान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है। जासूसी कॉमेडी के इस नए तड़के के साथ, 'हैप्पी पटेल' आमिर खान प्रोडक्शंस की एक ताज़ा और मनोरंजक पेशकश बनने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमिर खान ने 'हैप्पी पटेल' का किया ऐलान
खास बात यह है कि आमिर ने इस प्रोजेक्ट की कमान प्रतिभाशाली स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को सौंपी है, जो इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि निर्देशन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News